ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

अयोध्या मामला: मुस्लिम पक्षकार बोले- राम के जन्मस्थान को लेकर है विवाद

नई दिल्ली/अयोध्याः सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अयोध्या विवाद की 29वें दिन की सुनवाई शुरु हुई। इस दौरान मुस्लिम पक्षकार ने कहा कि विवाद तो राम के जन्मस्थान को लेकर हैं कि वह है कहां?

सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पेश राजीव धवन ने दलील दी ‘हम राम का सम्मान करते हैं, जन्मस्थान का भी सम्मान करते हैं। इस देश में अगर राम और अल्लाह का सम्मान नहीं होगा तो देश खत्म हो जाएगा।’ धवन ने कहा कि विवाद तो राम के जन्मस्थान को लेकर है कि वह कहां है। उन्होंने कहा कि पूरी विवादित जमीन जन्मस्थान नहीं हो सकती, जैसा कि हिंदू पक्ष दावा करते हैं। कुछ तो निश्चित स्थान होगा। पूरा क्षेत्र जन्मस्थान नहीं हो सकता।

धवन ने हिंदू पक्ष द्वारा परिक्रमा के संबंध में गवाहों द्वारा दी गई गवाहियां कोर्ट के समक्ष रखी। उन्होंने हिंदू पक्ष के गवाहों की गवाही पढ़ते हुए बताया कि परिक्रमा के बारे में सभी ने अलग-अलग बात कही है। कुछ ने कहा राम की परिक्रमा चबूतरे पर होती थी, कुछ ने कहा कि दक्षिण में परिक्रमा होती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button