ब्रेकिंग
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा...
खेल

BCCI की नाक के तले केपीएल में चल रही थी सट्टेबाजी, इस टीम का मालिक गिरफ्तार

बेंगलुरु : कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टीम बेलागावी पैंथर्स के मालिक असफाक अली थारा को पुलिस ने टूर्नामेंट में कथित सट्टेबाज़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के तत्वाधान में होने वाले केपीएल टूर्नामेंट भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहा है। बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने यहां पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुये कहा,‘‘ हमें सूचना मिली थी कि थारा दुबई स्थित सट्टेबाज़ के संपर्क में है। पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने थारा को क्रिकेट लीग में सट्टेबाज़ी के स्कैम का पता लगाने के लिये गिरफ्तार किया है।’’

केएससीए हर वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर ही केपीएल टी-20 टूर्नामेंट कराता है। पाटिल ने कहा,‘‘ हम मैच फिक्सिंग में थारा की भूमिका की जांच कर रहे हैं जिसमें लीग की टीमों के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं। हमने कुछ को पूछताछ करने के लिये नोटिस भी भेजा है जो उसके संपर्क में थे।’’ अगस्त 2009 में केएससीए ने केपीएल की शुरुआत की थी।

इस वर्ष यह टूर्नामेंट 16 अगस्त से 31 अगस्त को कराया गया था। टूर्नामेंट में कुल सात टीमें हैं जिनमें बेंगलुरु ब्लास्टर्स, बेलारी टस्कर्स, बीजापुर बुल्स, हुबली टाइगर्स, मैसुरु वारियर्स और नम्मा शिवामोगा शामिल हैं। एक अन्य मामले में अधिकारियों ने हल्सारु गेट स्थित नगराथपेट में छापा मारकर दो कथित सट्टेबाज़ों से 41 लाख रुपये जप्त किये हैं जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को हुये तीसरे टी-20 मैच में सट्टेबाजी कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button