ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

इस्‍तीफे पर अड़े राहुल गांधी ने सारे कार्यक्रम किए रद्द, किसी से नहीं कर रहे मुलाकात

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, हालांकि पार्टी के सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक राहुल अपनी बात पर अड़े हुए हैं और नया अध्यक्ष चुनने के लिए उन्होंने पार्टी को समय दिया है। राहुल ने जल्द से जल्द नया अध्यक्ष ढूंढने के लिए कहा है। हालांकि ट्विटर पर अब भी राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने हुए हैं। राहुल ने ट्विटर के बायो से इसे नहीं हटाया है और यह बात कांग्रेसी नेताओं के लिए राहत की है।

वहीं सूत्रों के मुताबिक राहुल किसी से भी नहीं मिल रहे हैं। कुछ नवनिर्वाचित सांसदों ने उन्हें कॉल किया लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया, इसके साथ ही उनकी सभी बैठकों और कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि राहुल गांधी सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए शांति वन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। हालांकि उन्होंने सोनिया गांधी के अलावा किसी से ज्यादा बात नहीं की। इसके साथ ही राहुल ने ट्वीट किया कि कई लोकतांत्रिक देशों ने भारत के समय ही आजादी पाई लेकिन जल्द ही तानाशाही में तब्दील हो गए. हम नेहरु जी की पुण्यतिथि पर मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थाएं बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं जिनसे भारत में पिछले 70 वर्षों से लोकतंत्र के बने रहने में मदद मिली।’

बता दें कि राहुल ने शनिवार को इस्तीफे की पेशकश की थी जिसके बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भावुक हो गए गए थे और कहा था कि अगर वह इस्तीफा देते हैं कई कांग्रेसी कार्यकर्त्ता सुसाइड कर सकते हैं। हालांकि राहुल ने इस पर कुछ नहीं कहा लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पुत्रमोह पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और कहा था कि कई नेताओं ने पार्टी से आगे अपने बेटों को रखा और उन्हें टिकट दिलाने के लिए दबाव बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button