ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मनोरंजन

इस फिल्म में पहली बार Disha Patani के साथ रोमांस करते नजर आएंगे Kartik Aaryan

लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम आज फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शुमार है। एक के बाद एक कार्तिक आर्यन फैंस के बीच अपनी सुपरहिट फिल्में रख रहे हैं। वहीं अपने स्टाइल और शानदार अभिनय के कारण कार्तिक आर्यन सबके चहेते बन चुके हैं।

इसके बाद उनके करियर की सबसे बड़ी हिट ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ (2०18) आ गई। इसमें कार्तिक और नुसरत भरूचा की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखते ही बनती थी। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ (2०18) के धुआंधार 1०० करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद अचानक बॉलीवुड ने कार्तिक को हाथों हाथ उठा लिया। ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ (2०18) के बाद कार्तिक की जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

इसके बाद करण जौहर के शो ‘काफी विद करन’, डब्बू रत्नानी के ‘कैलेंडर’, मनीष मल्होत्रा के ‘फैशन शो’ में कार्तिक को डैब्यू करने के अवसर मिले। इस साल कार्तिक आर्यन पहली बार, लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ‘लुका छुपी’ (2०19) में, कीर्ति सनन के अपोजिट नजर आए। इस रोमांटिक कॉमेडी में उन्होंने मथुरा के एक छोटे लोकल रिपोर्टर गुड्डू का किरदार बड़ी खूबसूरती के साथ निभाया था। कार्तिक आर्यन के लिए ‘लुका छुपी’ (2०19) का विशेष महत्त्व इसलिए भी रहा क्योंकि बतौर एक्टर इस फिल्म के लिए उन्हें पहली बार अपने शहर ग्वालियर में शूटिंग करने का अवसर मिला।

कार्तिक आर्यन अब तक आधा दर्जन के लगभग फिल्में कर चुके हैं। वे लगातार अपनी एक्टिंग और चॉकलेट ब्वॉय के लुक से लाखों दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। युवा पीढ़ी के दर्शक उन्हें खूब पसंद भी करने लगे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दिन- ब-दिन बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड की सबसे हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान तो कार्तिक पर दिलो जान से फिदा हैं। सारा बार-बार कहती रही हैं कि कार्तिक पर उन्हें क्रश है और वह उनके साथ डेट पर जाना चाहेंगी। दोनों के बीच बढ़ती इंटीमेसी को भुनाने के लिए इम्तियाज अली ने उन्हें ‘लव आजकल’ के सीक्वेल के लिए साइन किया है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। आजकल जिसे देखो, वह कार्तिक आर्यन के टैलेंट से प्रभावित नजर आ रहा है। हाल ही में अनीस बज्मी और भूषण कुमार ने अपनी क्लासिक रोमांटिक फिल्म के लिए कार्तिक का नाम फाइनल किया है।

इसमें पहली बार वह बेहद खूबसूरत दिशा पटानी के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन निर्माता जुनो चोपड़ा और निर्देशक मुहसर अज़ीज की ‘पति पत्नी और वो’ का रीमेक कर रहे हैं। इसमें वह संजीव कुमार वाला किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार में खुद को ढालने के लिए कार्तिक आर्यन ने अपने लुक को पूरी तरह बदला है। इसमें उनके अपोजिट अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिलहाल फैंस को भी उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button