ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
विदेश

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति रूहानी से की मुलाकात, जम्मू-कश्मीर और तेल के मुद्दे पर हुई चर्चा

न्यूयार्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति के संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में ईरान पर किये गये तीखे हमले के बाद हो रही है। ट्रंप ने मंगलवार को एक बैठक के दौरान मोदी की मौजूदगी में भी ईरान की आलोचना की थी।

मोदी की ट्रंप के साथ दो बैठकों के बाद ईरानी राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जाता है कि दोनों नेताओं की बातचीत में जम्मू कश्मीर की स्थिति और तेल से संबंधित ताजा घटनाक्रम जैसे मुद्दों पर बात हुई है। विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने भी मंगलवार को अपने ईरानी समकक्ष जावद जरिफ के साथ मुलाकात की थी। हालाकि भारत ने इस मुलाकात का ब्यौरा नहीं दिया था।

डा जयशंकर ने उस समय ट्विट किया था, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र से इतर ईरान के विदेश मंत्री जावद जारिफ के साथ अच्छी मुलाकात हुई। क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचारों का उपयोगी आदान प्रदान हुआ। हम संपर्क में रहेंगे। ” भारत ने ईरान के साथ अपने संबंधों पर हमेशा बल दिया है। इस महीने के शुरू में विदेश सचिव विजय गोखले ने एक शिष्टमंडल के साथ ईरान की यात्रा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button