ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मनोरंजन

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन इस दुनिया में नहीं रहें। कुछ घंटे पहले उन्होंने आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्डिक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहें थे और मुंबई के सांताक्रूज हॉस्पिटल में एडमिट थे। बता दें कि पिता की तबीयत खराब होने की वजह से ही अजय ने  फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के प्रमोशनल इवेंट भी कैंसिल किए थे। वीरु के निधन की खबर तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा-वीरू देवगन का आज सुबह निधन हो गया … अजय देवगन के पिता … वीरू जी एक कुशल एक्शन डायरेक्टर थे … साथ ही हिन्दुस्तान की कसम फिल्म के निर्देशक थे, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ अजय देवगन मे काम किया था। … आज अंतिम संस्कार होगा शाम 6 बजे … देवगन परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।

वीरु देवगन को एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। दिलवाले, हिम्मतवाला और शहंशाह उनकी फेमस फिल्मों में से है80’S की फिल्मों में वीरू ने एक्शन और फाइट की सीन को भी कॉरियोग्राफ किया था। वीरू देवगन का जन्म 1974 अमृतसर में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम वीणा देवगन है। वीरू देवगन के दो बेटे हैं अजय देवगन और अनिल देवगन। अजय देवगन जो कि बॉलीवुड के जानेमाने स्टार हैं वहीं वीरू देवगन की बहू काजोल भी अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं।वीरू देवगन के दूसरे बेटे अनिल देवगन फिल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में है। अनिल ने राजू चाचा और ब्लैकमेल जैसे फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button