ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची, सुशील शिंदे की बेटी को मिला टिकट

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में (प्रत्याशियों के) नामों को मंजूरी दिये जाने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।
PunjabKesari
राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की प्रथम सूची के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय बालासाहेब थोराट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित को लातूर (शहर) सीट से टिकट दिया गया है।

वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती सोलापुर शहर (मध्य) सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन राउत को नागपुर उत्तर (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button