ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
देश

मुसीबत बनी बारिश: UP और बिहार में 109 लोगों की मौत, प्रभावित इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

लखनऊः उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने मुसीबत का रुप धारण कर लिया है। वर्षा की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि पिछले चार दिनों के अंतराल में यूपी में 80 और बिहार में 29 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक कि आने वाले 24 घंटे दोनों ही राज्यों पर और भारी पड़ सकते हैं। वहीं बारिश के चलते प्रभावित इलाकों के स्कूल आज भी बंद रहेंगे।

दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे लोग
यूपी में शनिवार को 26 और रविवार दोपहर तक 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता भी हैं। वहीं दूसरी तरफ, बिहार में लगातार बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पटना में हालत बहुत बदतर हो गए हैं। यहां के लगभग सभी क्षेत्रों में पानी भर गया है और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बड़े पैमाने पर कई क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, जिससे रेल यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूलों का संचालन प्रभावित हुआ है और साथ ही बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कर रही है काम
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम से 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है, जिसे आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने ‘पूरी तरह से अप्रत्याशित’ बताया है। आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर ले जाने का काम कर रही हैं। साथ ही लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम भी युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। दोनों राज्यों में करोड़ाें की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हजारों की संख्या में लोग अपने इलाकों से पलायन कर रहे हैं। सबसे भारी नुकसान किसानों को हुआ है। बाढ़ के चलते बड़े क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button