ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

पंजाब के 4 शहरों में आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

चंडीगढ़/तरनतारन(इंट/रमन): पंजाब में आतंकी हमले के खतरे से 4 शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर, पठानकोट, बटाला और गुरदासपुर में आतंकी हमले का अलर्ट जारी है। आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
बताया जा रहा है कि पठानकोट का एयरबेस और आर्मी कैंप आतंकवादियों के निशाने पर हैं। हमले की जानकारी मिलने के बाद से पंजाब पुलिस के ए.डी.जी.पी. (ऑप्रेशंस) को पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आदेश दिया गया है। खुफिया जानकारी के मुताबिक पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के दौरे से वापस आने के बाद आतंकी कभी भी हमले को अंजाम दे सकते हैं। सूचना के बाद पंजाब सरकार को भी मामले में उचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला तरनतारन के गांव चोहला साहिब से बब्बर खालसा इंटरनैशनल व खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 4 आतंकियों को भारी मात्रा में हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया था।

पाक से ड्रोन के जरिए तरनतारन में आने वाले हथियारों के जखीरे को मंगवाने वाले 2 कथित आरोपियों को पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार किया है। फिलहाल कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। इनके कब्जे से कुछ हथियार व ड्रोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलने की सम्भावना है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपियों में से एक रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी दफ्तर का कर्मचारी बताया जाता है व दूसरा जिला तरनतारन के एक गांव का निवासी है। पटियाला से पकड़े गए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी दफ्तर के कर्मचारी के संबंध जिला तरनतारन के एक गांव के आरोपी से है जो पाकिस्तान व जर्मन में मौजूद आतंकवादियों से सम्पर्क कर हथियारों का जखीरा मंगवाते थे। हाल ही में बरामद किए गए हथियार मंगवाने में भी स्थानीय जिले के गांव के आरोपी का मुख्य हाथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button