ब्रेकिंग
Karwa Chauth 2026 Bollywood Celebrations: रकुल प्रीत से लेकर अंशुला कपूर तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे ... PM Kisan 24th Installment Release: पीएम मोदी आज गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खातों में ट्रांसफर... Donald Trump Ukraine Peace Plan: रूसी तेल और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों की वापसी की चर्चा, ज... UP MLC Election Analysis: समाजवादी पार्टी के लिए खतरे की घंटी! पश्चिमी यूपी में बीजेपी का दबदबा और ग... Kanpur Karwa Chauth Drama: कानपुर में करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक पति की तीन पत्नियों में पूज... Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान की शिंताफू झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, पश्चिम बंगाल और... Aaj Ka Mausam Update: चक्रवात 'अर्नब' का देश भर में तांडव जारी, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार समेत इ... SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक...
देश

अमित शाह का ममता सरकार पर वार, कहा- एक देश में नहीं रहेंगे ‘दो प्रधान दो निशान’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा किया है। शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में NRC और नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने अनुच्छेद 370 एक झटके में उखाड़ दिया।

शाह ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से देश भर में एक राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीयता के भाव का उदय हुआ है। उन्होंने ममत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक देश में दो प्रधान दो निशान नहीं रहेंगे। देश भर में सभी वर्गों के लोगों ने एक स्वर से न केवल इस निर्णय का समर्थन किया बल्कि इस निर्णय के लिए  मोदी जी का अभिनंदन व्यक्त किया।

 गृह मंत्री ने कहा कि इसी बंगाल के सपूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने नारा लगाया था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो संविधान नहीं चलेंगे। भारत मां के इस महान सपूत को गिरफ्तार किया गया था और रहस्यमय तरीके से उनकी मृत्यु हो गई। श्यामा प्रसाद जी की शहादत के बाद कांग्रेस को लगा कि मामला अब समाप्त हो गया, लेकिन उन्हें पता नहीं कि हम भाजपा वाले हैं किसी चीज को पकड़ते हैं तो फिर उसे छोड़ते नहीं हैं। आपने इस बार भाजपा सरकार बनाई और हमने एक ही झटके में 370 को उखाड़कर फेंक दिया।

शाह ने दावा किया कि बंगाल में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार आएगी। बंगाल में जनता ने परिवर्तन का संकेत दिया। पश्चिम बंगाल की जनता अगर परिवर्तन नहीं करती तो भाजपा 300 सीटों से ज्यादा जीतने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाती। इस लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा को 18 सीटों पर जीत मिली है। अब आने वाले चुनाव में यहां निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button