ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

खरीदना चाहते हैं गोल्ड तो अभी खरीद लें, दिवाली के बाद फिर 40000 के पार होंगे सोने के दाम

नई दिल्लीः अगर आप शादी या त्योहार के लिए सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खरीदारी के लिए अच्छा समय है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक 10 ग्राम सोने का भाव 40,000 रुपए के पार जा सकते हैं। घरेलू मांग में कमी की वजह से सोने के दाम में उतार-चढ़ाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक गोल्ड में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। ऐसे में गोल्ड में खरीदारी का यह वक्त सही है।
बढ़ नहीं रही गोल्ड की डिमांड
ज्वैलर्स का कहना है कि इस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ घरेलू मार्केट में गोल्ड की डिमांड बढ़ नहीं रही है। मार्केट में गोल्ड की खरीदारी कम हो रही है। लोग अभी गोल्ड में निवेश करने में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण गोल्ड में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। मगर गोल्ड की डिमांड दिवाली के 11 दिनों के बाद बढ़ सकती है। तब शादी-ब्याज का सीजन आरंभ हो जाएगा। फिलहाल सोने के दाम 550 रुपए गिरकर 38,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर चल रहे हैं।
दिवाली के बाद बढ़ेंगे दाम
उनका कहना है कि जब घरेलू मार्केट में डिमांड बढ़ेगी तो फिर गोल्ड की कीमत में तेजी को रोकना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में जो लोग गोल्ड की खरीदारी करना चाहते हैं, वो मार्केट पर नजर रखें। जैसे ही गोल्ड नीचे आए तो तुरंत खरीदारी करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button