ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
देश

वंदे भारत एक्सप्रेस पर PM मोदी का ट्वीट, ‘माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए यह खास तोहफा’

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ पर देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए नवरात्रों में खास तोहफा है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाली, भारत में ही निर्मित ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ से भक्त अब सिर्फ 8 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचेंगे। इससे जहां जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं श्रद्धालुओं की यात्रा भी आरामदायक होगी। जय माता दी

PunjabKesari

बता दें कि गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। हालांकि 5 अक्तूबर से लोग इस ट्रेन से सफर कर पाएंगे। इसके लिए पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है। शाह ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू-कश्मीर के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास में अनुच्छेद 370 सबसे बड़ी रुकावट था, अगले 10 साल में यह सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button