Breaking
घर में न लगाये ये तस्वीरें पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां सरकार का ऐलान, मौसम के कारण हुए फसल नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा इटारसी में भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने बुलाया, माला पहनाकर कर दी पिटाई इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे सरवरदेवला गॉव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, स्थिति पर पै... गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

भीषण सड़क हादसाः कार और ट्रेक्टर ट्राली में भिड़ंत से जीजा साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक गंभीर, इधर बिना परमिट प्रयागराज से सीजी जा रही दो बस जब्त

नर्मदापुरम/पिपरिया। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क दुघर्टनाएं हो रही है और लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला नर्मदापुरम के पिपरिया का है जहां भीषण सड़क हादसे में जीजा और साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कार और ट्रेक्टर ट्राली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना बनखेड़ी इशरपुर के पास की बताई जाती है। मृतक जीजा और साले कार से वॉलीबाल मैच देखने करपा जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

अजयारविंद नामदेव,शहडोल। इलाहाबाद से रायपुर व बिलासपुर से इलाहाबाद जा-आ रही नरेश कंपनी की दो बसों को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर न्यू बस स्टैंड से देर रात जब्त कर लिया गया। वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरे बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

जिले के यातायात डीएसपी ने रात्रि गश्त के दौरान इलाहाबाद से रायपुर व बिलासपुर से इलाहाबाद जा रही दो बसों को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर न्यू बस स्टैंड के पास से जब्त किया गया। डीएसपी अखिलेश तिवारी ने बताया कि देररात गश्त के दौरान नगर के न्यू बस स्टैंड में आने जाने वाली बसों की जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान नरेश बस कंपनी के दो बसों को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते पाया गया। बस क्रमांक सीजी 27 k 2470 जो इलाहाबाद से रायपुर जा रही थी एवं सीजी 27 k 9615 जो बिलासपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही थी। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर यात्रा कर रहे लगभग 110 यात्रियों को पैसा रिफंड कराकर सकुशल दूसरी बसों में बैठा कर उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की।इस दौरान यातायात सूबेदार अभिनव राय सहित यातायात स्टॉफ उपस्थित था।

घर में न लगाये ये तस्वीरें     |     पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां     |     सरकार का ऐलान, मौसम के कारण हुए फसल नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा     |     इटारसी में भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने बुलाया, माला पहनाकर कर दी पिटाई     |     इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी     |     PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज     |     मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे     |     सरवरदेवला गॉव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण     |     राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, स्थिति पर पैनी नज़र      |     गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201