ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

महाराष्ट्र: चुनावी मैदान में उतरा छोटा राजन का भाई, भाजपा की सहयोगी पार्टी ने दिया टिकट

सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण विधानसभा क्षेत्र से दीपक निकालजे को मैदान में उतारा है। दीपक जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई हैं, जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया है।

राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली आरपीआई को छह सीटें दी गई हैं। अठावले ने बुधवार को मुंबई में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। कई वर्षों से आरपीआई से जुड़े निकालजे ने इससे पहले पार्टी के टिकट पर मुंबई के चेंबूर से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे।

आरपीआई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस बार उन्होंने फलटण से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की क्योंकि वह उस इलाके से आते हैं और उनका वहां अच्छा संपर्क है। अन्य पांच सीटें जहां से आरपीआई के उम्मीदवार होंगे, वे हैं सोलापुर जिले के मालशिरस, नांदेड़ जिले के भंडारा और नयगांव, परभणी में पाथरी और मुंबई में मानखुर्द-शिवाजी नगर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button