ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

BJP ने जारी की Star campaigner की सूची, PM मोदी के अलावा ये 40 दिग्गज करेंगे हरियाणा में सभाएं

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री मनोहरलाल का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

इनके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष जगतप्रकश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यभा सांसद डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा सहप्रभारी भूपेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली सांसद हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा में जनसभाएं करेंगे।

स्टार प्रचारकों में राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा मंत्री रामविलास शर्मा, करनाल सांसद संजय भाटिया, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, अभिनेता एवं सांसद सनी देओल, सांसद हेमा मालिनी, सांसद सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, सुप्रसिद्ध गायक व सांसद रवि किशन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद विनोद सोनकर शास्त्री और तरुण चुग का नाम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button