ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

सिद्धू के Tweet से फिर गर्माई सियासत, शायराना अंदाज में साधा कैप्टन पर निशाना

चंडीगढ़: स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर ट्विटर पर शायराना अंदाज में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। सिद्धू ने ट्वीट करते लिखा है,”ज़िन्दगी अपने दम पर जी जाती है,औरो के कंधों पर तो जनाजा उठा करता है|”  इस ट्वीट के बाद राजनीतिक हलकों में फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

दरअसल, पंजाब में जीत के बाद राष्ट्रीय कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का राजनीतिक कद काफी बढ़ गया है और वह सिद्धू का विभाग बदलना चाहते हैं।सिद्धू अब ट्वीट के द्वारा ही कैप्टन पर निशाने साध रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अल्लामा इकबाल की एक कविता भी ट्वीट की थी।

बता दें कि कैप्टन ने पंजाब लोकसभा चुनाव में नवजोत सिद्धू पर कांग्रेस को कम सीटें मिलने का ठीकरा फोड़ा है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कैप्टन ने प्रैस कांफ्रैस करते हुए कहा था कि सिद्धू के पाक सेना प्रमुख जनरल बाजवा को गले मिलने से कांग्रेस को बहुत नुकसान हुआ है।

भारतीयों को विशेषकर पंजाबियों को पाक सेना प्रमुख को सिद्धू का गले लगाना बर्दाशत नहीं हुआ। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस को 13 की 13 सीटें जीतने की आशा थी मगर पंजाबियों ने सिद्धू के बड़बोलेपन और पाक के साथ दोस्ती के कारण कुछ क्षेत्रों ने नकारा है, जिससे कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button