ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

यूक्रेन राष्ट्रपति ने पहले भाषण में कही बेमिसाल बात, जीत लिया दुनिया का दिल

यूक्रेन में कामेडियन से देश के राष्ट्रपति बनने वाले वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की चुनाव में हिस्सा लेने से लेकर अपनी शानदार जीत तक लगातार मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब उन्होंने अपने पहले संबोधन में बेमिसाल बात कर अपने देशवासियों के अलावा पूरी दुनिया का दिल जीत लिया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है ।

उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अपने कार्यालयों में मेरी तस्वीर मत लगाओ क्योंकि राष्ट्रपति कोई आइकन, मूर्ति या चित्र नहीं है। इसके बजाय अपने बच्चों की तस्वीरों को लटकाएं और हर बार जब भी कोई निर्णय ले रहे हों तो पहले अपने बच्चों की तस्वीर देखें। राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने कहा कि रूस समर्थित अलगाववादियों के साथ हिंसक युद्ध से लोग तंग आ चुके हैं। ज़ेलेंस्की ने लोगों के लिए लोगों द्वारा चलाए जा रहे एक ईमानदार और पारदर्शी शासन का वादा किया।

ज़ेलेंस्की, जो पेशे से एक कॉमेडियन हैं और एक बार राष्ट्रपति बनने की भूमिका निभा चुके हैं ने असल राष्ट्रपति बनने के बाद कहा, ‘मैं कभी आपको शर्मिंदा नहीं होने दूंगा। मैं सोवियत काल के बाद के सभी देशों से कह सकता हूं कि हमें देखिए, हर चीज संभव है।’ यह बयान पड़ोसी देश रूस को लक्षित कर दिया गया लग रहा है जहां व्लादिमीर पुतिन 20 साल से सत्ता में हैं।

बता दें कि भारी भरकम वोटों के साथ राष्ट्रपति का चुनाव जीतने वाले हास्य अभिनेता वोलोदिमीर जेलेंस्की (41) ने 73.2 फीसदी वोट हासिल कर वर्तमान राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को हराया है। उन्होंने कहा कि “हम ऐसे देश का निर्माण करेंगे, जहां सभी के लिए समान नियम, कानून व पारदर्शिता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button