ब्रेकिंग
Bhopal Twisha Case: रिमांड पर आरोपी पति समर्थ सिंह बदल रहा बयान; पुलिस कमिश्नर ने कहा- जांच भटकाने क... Datia Forest Fire: दतिया के आदिवासी डेरा में जंगल की आग का तांडव; 12 घर जलकर खाक, खुले आसमान के नीचे... Dewas Fake Marriage: देवास में शादी के नाम पर महाफर्जीवाड़ा; अनाथ लड़कियों का झांसा देकर 42 दूल्हों ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच करेगी CBI; सुप्रीम कोर्ट सख्त, मीडिया ट्रायल पर ज... FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का ऐसा पागलपन! फीफा वर्ल्ड कप के सारे टिकट खरीदने के लिए बुजुर्ग ने बेच ... King Movie Update: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री? यूरोप में गुपचुप शूट ... Iran Drone Program: ईरान ने UAE की कंपनी के जरिए चीन से खरीदे एडवांस सैटेलाइट उपकरण; FT की रिपोर्ट म... Fuel Price Hike: भारत में 11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें क्यों दुनिया के मुकाबले... X Monetization Update: कॉपी-पेस्ट करने वाले क्रिएटर्स पर X सख्त; अब ओरिजिनल क्रिएटर को ही मिलेंगे सा... Dandraua Dham Bhind: भिंड में 'डॉक्टर हनुमान' करते हैं गंभीर बीमारियों का इलाज; दर्शन मात्र से दूर ह...
खेल

India vs South Africa : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 395 रनों का टारगेट, रोहित फिर हिट

विशाखापत्तनम : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने 323 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 395 रनों की जरूरत है। भारत की ओर से दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 127 रन बनाए। रोहित शर्मा ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ओपनर के तौर पर डेब्यू करते हुए एक ही टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में शतक जड़ दिया है। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट खोकर 323 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का लक्ष्य रखा। पहली पारी में दोहरा शतक जमाने वाले मयंक अग्रवाल सात रन ही बना सके। मयंक को 21 के कुल स्कोर पर केशव महाराज ने कप्तान डु प्लेसिस के हाथों कैच कराया। इसके बाद रोहित और पुजारा ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को परेशान किया।

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन महान स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट रिकार्ड की बराबरी से एक कदम दूर हैं। अश्विन ने पहली पारी में सात विकेट अपने नाम किए। वह अब 350 विकेट से एक विकेट दूर हैं। अश्विन एक विकेट और ले लेते हैं तो वह मुरलीधरन के साथ टेस्ट में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अश्विन के अभी 66 टेस्ट मैचों में 349 विकेट हैं। मुरलीधरन भी 66 टेस्ट मैचों में 350 विकेट लेने में सफल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button