ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

Share Market: शुरुआती कारोबार में तेजी का दौर, इन कंपनियों के शेयरों में आया उछाल

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 180.49 अंकों की बढ़त के साथ 37,853.80 पर खुला है। मार्केट ओपन होने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर खबर लिखे जाने तक अधिकतम 37,853.80 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.45 अंकों की बढ़त के साथ 11,196.20 पर खुला है। खबर लिखने तक यह अधिकतम 11,210.60 अंकों तक गया।

सोमवार को 9 बजकर 53 मिनट पर सेंसेक्स 148.62 अंकों की बढ़त के साथ 37,821.93 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 23.45 अंकों की बढ़त के साथ 11,198.20 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी बढ़त

शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा उछाल YES BANK, BRITANNIA, HDFC BANK, Bharti Airtel और COAL INDIA कंपनियों के शेयरों में दिखा है।

इन कंपनियों के शेयर लाल निशान पर

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से Zee Entertainment Enterprises, BPCL, IndusInd Bank, HERO MOTOCO और GRASIM कंपनियों के शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल 

आज सोमवार को भारतीय रुपया गिरावट के साथ खुला है। भारतीय रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर खुला है। इससे भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 70.96 पर कारोबार कर रहा था। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 70.88 पर बंद हुआ था। उधर सप्ताह के पहले दिन सोमवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.11 फीसद की तेजी के साथ 52.87 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 58.36 डॉ़लर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button