Breaking
क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए 31 मार्च को होगी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्य से राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना सोमवार को जारी की है। मौजूदा राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव सह निर्वाचन अधिकारी यश पॉल शर्मा ने बताया कि राज्य के विधायक नए राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान करेंगे। शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार 21 मार्च तक निर्वाचन अधिकारी (सचिव, हिमाचल प्रदेश विधानसभा) या सहायक निर्वाचन अधिकारी (उप सचिव, विधान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा) के पास नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

नामांकन पत्रों की छंटनी 22 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे होगी और उम्मीदवार 24 मार्च को दोपहर तीन बजे से पहले नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 31 मार्च को पूर्वाह्न नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर बीजेपी प्रत्याशी का राज्यसभा पहुंचना तय है। विधायकों की संख्या के आधार पर कांग्रेस चुनाव में शायद ही उम्मीदवार उतारने के बारे में सोचे। बीजेपी के 43, कांग्रेस के 22, माकपा का एक और दो निदर्लीय विधायक हैं।  पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा यूं तो चार बार राज्यसभा सदस्य रहे, लेकिन हिमाचल से वह तीन बार ही राज्यसभा पहुंचे है।

क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें