ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

BB13: आखिर क्यों Bigg Boss के खिलाफ बोले यूजर- इस रियलिटी शो को करो बैन

मनोरंजन से भरपूर कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। जैसे कि आप जानते ही हैं कि, ये शो सिर्फ लोगों को एंटरटेन ही नहीं करता बल्कि कई बार विवादों का कारण भी बन जाता है। हर सीजन की तरह एक बार फिर से ये शो विवादों के बीच आ रहा है। तो आइए बताएं क्या है इस बार के विवाद की असल वजह…

बताते चलें कि, सोशल मीडिया पर कई लोग जेहाद फैलाता बिग बॉस, हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं। ट्विटर पर शुक्रवार रात से #UnsubscribeColoursTV, #Boycott_BigBoss, #JehadFelataBigBoss जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। और तो और कई लोग तो सलमान खान को ब्लॉक करके स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। ऐसे हैशटैग के ट्रेंड होने के पीछे ‘बिग बॉस’ का नया सेटअप है।

दरअसल, इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट के घर में एंट्री करने से पहले ही ये तय कर दिया था कि उनका BFF (बैड फ्रेंड फॉरएवर) कौन होगा। BFF वाले कॉन्सेप्ट के तहत इस बार एक बेड पर दो लोग साथ में सोएंगे। वहीं शुरुआत से ही ‘बिग बॉस 13’ में एक लड़का और एक लड़की साथ में बेड शेयर कर रहे हैं। लोग इसी फॉर्मेट का विरोध कर रहे हैं। नई खबर ये है कि कुछ लोग बिग बॉस के इस सीजन का विरोध कर रहे हैं और कोशिश हो रही है सोशल मीडिया के जरिए इस शिकायत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की।

बीजेपी नेता सत्यदेव पचौरी ने लिखा- एक समय था जब रामायण, महाभारत चाणक्य, महाराणा प्रताप जैसे सीरियल दिखाए जाते थे, और आज बिग बॉस, रोडीज या सास बहू के झगड़े दिखाकर देश की युवा जनरेशन की मानसिकता को सड़ाया जा रहा है! हमारे देश के कुछ मीडिया वाले घटिया प्रोग्रामों को TRP देने का काम करते हैं!

वही कुछ लोग ऐसे भी थे जो बिग बॉस के समर्थन में थे। एक यूजर ने लिखा रिमोट का एक बटन होता है, जिससे चैनल्स को बदला जा सकता है और अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं आ रही है तो इस रिमोट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर लोगों को लगता है कि ये समाज के लिए अच्छा नहीं है तो समाज को खुद ही इस शो को देखना बंद कर देना चाहिए। अगर शो को टीआरपी नहीं मिलेगी तो ये अपने आप बंद हो जाएगा। लेकिन इस विवाद के बाद अब इसका नजीता क्या निकलेगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button