ब्रेकिंग
डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ...
धार्मिक

दशहरा: आज है 2019 का सबसे शुभ मुहूर्त, ये काम बढ़ाएंगे धन का भंडार

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि है। इस दिन को भारत में दशहरा/ विजयादशमी और आयुधपूजा के रुप में मनाया जाता है। इसे साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना गया है। इस दिन मुहूर्त देखे बगैर कोई भी शुभ कार्य आरंभ कर सकते हैं। गृह-प्रवेश, वाहन या भवन क्रय, नए व्यवसाय का शुभारंभ, मंगनी, विवाह, एग्रीमैंट आदि भी किए जा सकते हैं। सोना, चांदी और वाहन की खरीदारी के लिए भी ये दिन शुभ है। यदि आज आप कोई भी नया काम शुरू करते हैं तो अवश्य ही विजय मिलेगी। दशहरे पर हर तरह की नकारात्मक शक्ति का नाश हो जाता है। आप सारे दिन में कभी भी कोई भी काम संपन्न कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ खास काम करने से सुख-समृद्धि के साथ कमाई बढ़ने के साधन बनने लगते हैं-

घर में खुशहाली के लिए अपराजिता देवी को मीठे दही का भोग लगाकर गरीबों में बांट दें।

धन संबंधित सभी परेशानियों का सफाया करने के लिए किसी भी धार्मिक स्थान पर गुप्त रुप से एक नई झाड़ू का दान करें।

घर में धन का भंडार भरने के लिए शमी के पेड़ की पूजा करें, फिर वहां से थोड़ी मिट्टी लाकर अपने धन रखने के स्थान पर रखें।

लाइफ में शुभ लाभ चाहते हैं तो शमी के पेड़ पर देसी घी का दीपक लगाएं।

अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए 10 फल गरीबों में बांटें और ओम विजयायौ नम: मंत्र का जाप करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button