ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

वायुसेना दिवस: बालाकोट हवाई हमले में शामिल दो स्क्वॉड्रन हुए सम्मानित

भारतीय वायुसेना के 87वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को हिंडन बेस पर हुए कार्यक्रम में बालाकोट हवाई हमले में शामिल दो स्क्वॉड्रन को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने 51 स्क्वॉड्रन और 9 स्क्वॉड्रन को फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हवाई हमले में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया।

बालाकोट अभियान का हिस्सा रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और अन्य लड़ाकू विमानों के पायलटों ने फ्लायपास्ट में हिस्सा लिया। फरवरी में पाकिस्तान से आसमान में आमना सामना होने पर वर्धमान ने दुश्मन के एक विमान को मार गिराया था। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान ने तीन दिन तक बंधक बना कर रखा था। भारतीय वायुसेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी। हर वर्ष इस दिन हिंडन बेस में वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख और तीनों सश बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं। वायुसेना ने कई महत्वपूर्ण युद्धों और ऐतिहासिक मिशनों में अहम भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button