ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

केरल में विद्यारंभम समारोह का आयोजन आज, हजारों बच्चों ने की पठन-पाठन की शुरुआत

तिरुवनंतपुरम। केरल में मंगलवार को विजयदशमी के दौरान सैकड़ों बच्चों ने ‘विद्यारंभम’ समारोह में हिस्सा लिया। यह समारोह दो से पांच साल के बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है जिसमें वे पढ़ना शुरू करते हैं। आज तिरवनंतपुरम के अट्टुकल में स्थित थुनचन स्मारकम में बड़ी संख्या में बच्चे अपने माता-पिता के साथ समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। विद्यारंभम केरल का एक पारंपरिक त्योहार है जिसमें शामिल होकर बच्चे अपनी पढ़ने और लिखने की शुरूआत करते हैं।

विद्यारंभम विद्या और आरंभ दो शब्दों से मिलकर बना है यह रस्म नवरात्र के अंतिम दिन यानी विजयदशमी के दिन आयोजित की जाती है। इस दिन हजारों लोग अपने बच्चों की शिक्षा की शुरुआत के लिए मंदिर, मस्जिद और चर्च में पहुंचते हैं। परंपरा के अनुसार शिखक, लेखक, विद्वान और पुजारी छोटे बच्चों को इस दिन पहला अक्षर लिखना सिखाते हैं। वे बच्चों रो स्लेट पर हरि श्री या फिर सोने की अंगुठी से उनकी जीभ पर यह शब्द लिखते हैं। पहले यह शब्द चावल या रेत पर लिखा जाता है और उसके बाद सोने से बनी बारीक चीज से यह शब्द बच्चे की जीभ पर लिखा जाता है।

यह रस्म पूरी होने के बाद बच्चों में किताबें, स्लेट और अन्य सामग्री बांटी जाती हैं। इस दिन अलग अलग जगहों पर मंदिरों के बाहर लोग अपने बच्चों को लेकर लाइन में लग जाते हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश में भी यह परंपरा होती है लेकिन यहां इस रस्म को अक्षराभ्यासम के नाम से जाना जाता है।

गौरतलब है कि आज शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को लेकर कई दिनों पहले से ही देश में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कई जगहों पर मेले और रावण दहन का आयोजन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button