ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

हरियाणा और महाराष्ट्र की चुनावी हवा तेज करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ…गुरुवार से शुरू होगा ताबड़तोड़ दौरा

लखनऊ। हिंदुत्व और विकास के एजेंडे को धार देने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब हरियाणा और महाराष्ट्र की चुनावी हवा तेज करेंगे। नवरात्र की वजह से योगी गोरखपुर प्रवास पर हैं, लेकिन बुधवार को उनकी वापसी होगी। गुरुवार से इन राज्यों में उनका दौरा शुरू हो जाएगा। नाथ संप्रदाय की सुप्रसिद्ध गोरक्षपीठ के महंत योगी के देश भर में अनुयायी हैं।

धर्म और हिंदुत्व पर सीधी और सधी जुबान से दो टूक बोलने की वजह से योगी की सभी राज्यों में मांग रहती है। खासकर चुनाव के समय वह स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडे को विस्तार देते हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के चुनाव में योगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस समय हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव चल रहा है। इन राज्यों में योगी स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से सीधे मुखातिब होंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नामांकन में भी योगी गए थे, जबकि महाराष्ट्र में उनके कई कार्यक्रम हो चुके हैं। अब गुरुवार को मुख्यमंत्री महाराष्ट्र जाएंगे। वहां उनके कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों की बड़ी तादाद है। विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग वहां रोजगार में लगे हैं। उनके बीच योगी की लोकप्रियता है। गुरुवार की शाम योगी की वापसी होगी और वह लखनऊ में स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम द्वारा रेजिंग डे में शामिल होंगे। शुक्रवार को वह हरियाणा जाएंगे। हरियाणा में हिंदुत्व, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने आदि मुद्दों पर सभाओं के जरिये वह मतदाताओं को प्रेरित करेंगे। योगी शनिवार को भी हरियाणा भ्रमण पर रहेंगे। फिर रविवार और सोमवार को योगी का महाराष्ट्र दौरा प्रस्तावित है। सोमवार तक उनकी कई सभाएं आयोजित होंगी।

यूपी में तीन दिन में 11 चुनावी जनसभाएं

योगी न केवल महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में माहौल बनाएंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। योगी तीन दिन में 11 चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। वह 15 अक्टूबर को कानपुर के गोविंदनगर, चित्रकूट के मानिकपुर, लखनऊ कैंट और प्रतापगढ़ जबकि 16 अक्टूबर को बाराबंकी की जैदपुर, आंबेडकरनगर के जलालपुर, बहराइच की बलहा और मऊ के घोसी और 18 अक्टूबर को सहारनपुर के गंगोह, रामपुर और अलीगढ़ के इगलास की सभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button