ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
खेल

SA के खिलाफ मैच से पहले इस ओपनर को लगी चोट, पूरी सीरीज से बाहर

वडोदरा : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह पूजा वस्त्रकर को टीम में शामिल किया गया है। 23 साल की मंधाना को रविवार को अभ्यास के दौरान दाएं पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था जिसके चलते वो इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। मंधाना की जगह अब ऑल राउंडर पूजा को टीम में शामिल किया गया है। टीम के मुख्य कोच डब्ल्यू वी रमन ने कहा कि मंधाना की वापसी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनकी चोट में सुधार पर निर्भर करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक छोटा फ्रैक्चर है। उनकी वापसी की समयसीमा तय करना मुश्किल है, क्योंकि अभी एमआरआई नहीं हुआ है। सूजन है और एमआरआई के लिए सूजन का कम होना जरूरी है। इसके बाद ही उनकी स्थिति का आकलन किया जा सकता है।’’ भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि मंधाना की अनुपस्थिति में अन्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मंधाना एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने घरेलू मैचों में बहुत रन बनाए हैं। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, इसलिए हमारे पास नए खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है। मैं सकारात्मक हूं कि जिन्हें भी मौका मिलेगा वे इसका भरपूर फायदा उठाएंगी।’’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button