ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

राफेल पर सवालों के जवाब अभी भी नहीं मिले : कांंग्रेस

नई दिल्ली: फ्रांस से मंगलवार को भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान मिल जाने के बावजूद कांग्रेस का कहना है कि इन विमानों की काबिलियत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है लेकिन इससे जुड़े भ्रष्टाचार तथा अन्य सवालों का जवाब अब तक देश को नहीं मिल पाया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार को सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की उस टिप्पणी का जवाब देते हुए यह बात कही जिसमें जावड़ेकर ने राफेल मिलने पर फ्रांस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शस्त्र पूजा किए जाने को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने ‘तमाशा’ बताया था।

खेड़ा ने कहा कि कहा कि रक्षा मंत्री के ‘शस्त्र पूजा’ किए जाने की किसी ने निंदा नही की बल्कि खड़गे की इस टिप्पणी के पीछे इशारा राफेल विमानों को भारत को सौंपने में विलम्ब होने, इनकी संख्या 136 से घटाकर 36 करने तथा इस सौदे में हुए भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों से ध्यान हटाने के संबंध में था। प्रवक्ता ने कहा कि राफेल जरूरी है और इसमें किसी तरह का संशय नहीं है और ना ही विमानों की गुणवत्ता तथा उनकी विशिष्टता को लेकर किसी तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं बल्कि असली सवाल यह है कि इन विमानों की खरीद में विलम्ब के लिए जिम्मेदार कौन है। इस सौदे में भ्रष्टाचार और प्रकिया का उल्लंघन किसने किया। इन सब सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button