ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
देश

गांव के रसूखदार नेता दिल्ली में करते थे शर्मनाक काम, सच्चाई जान पुलिस के भी उड़े होश

नई दिल्ली: कमला मार्केट थाना पुलिस ने ओएलएक्स पर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दो ठग मेरठ के रहने वाले हैं व ग्राम प्रधान के चुनाव लड़ नेता बनना चाहते थे। लेकिन नेता बनते- बनते दोनों ने जल्द पैसा कमाने के चक्कर में ओएलएक्स पर ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया।  दोंनों आरोपियों ने दिल्ली में लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया और वारदात के बाद अपने गांव भाग गए।

पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
कमला मार्केट थाना पुलिस ने मेरठ में उनके गांव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेहताब और आकिब ने खुद बचने के लिए ठगी की रकम को अपने भाई के बैंक अकाउंट में भेज दिया था, लेकिन उनकी तरकीब काम न आई।

कार बेचने के नाम पर की ठगी
आरोपियों ने ओएलएक्स पर एक गाड़ी का विज्ञापन डाला था और सुल्तान नाम के शख्स को गाड़ी बेचने के लिए दिल्ली बुलाया था। सुल्तान हैदराबाद के रहने वाले हैं और वह सिर्फ गाड़ी खरीदने के लिए आरोपियों के बुलाने पर दिल्ली आए थे। गाड़ी का सौदा 4.60 लाख रुपए में हुआ।

भाई के अकाउंट में मंगवाए 2 लाख
आरोपियों ने 2 लाख रुपए मेहताब के भाई अधर के बैंक अकाउंट में भिजवा दिए जबकि 2.60 लाख रुपए गाड़ी की डिलीवरी देने के बाद मिलने थे। आरोपियों ने 3 सितम्बर को कहा कि गाड़ी बेचने की एनओसी मिलने में एक दिन का वक्त लग रहा है।

लड़ चुका है पंचायत चुनाव
इसके बाद सिपाही ललित को गांव में रेकी करने के लिए भेजा और मौका देखकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि आरोपी मेहताब पंचायत चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहा है, जबकि आकिब चुनाव लड़ चुका है। हालांकि वह चुनाव हार गया था, लेकिन दोनों का ही गांव में रसूख हैं।

रात में 2.60 लाख रुपए लेकर हो गए फरार
आरोपियों ने गाड़ी खरीदने आए सुल्तान को पहाडग़ंज के एक होटल में कमरा लेकर वहां रोक दिया। आरोपी खुद भी उसके साथ ही रुक गए। रात में आरोपियों ने सुल्तान को सोता हुआ छोड़ दिया और 2.60 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। सुबह जब सुल्तान को दोनों आरोपी नहीं मिले, तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद एसएचओ कमला मार्केट सुनील ढाका की देखरेख में एसआई निशांत दहिया, कान्स्टेबल जय सिंह, ललित की टीम को काम सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button