ब्रेकिंग
Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी' जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
देश

फ्लाइट में शराब पीकर हंगामा करना यात्री को पड़ा भारी, टॉयलेट में फंस गया सिर

विमान में सफर के दौरान यात्रियों की अजीबोगरीब हरकतें अक्सर सुर्खियां बनी रहती हैं। ऐसा ही एक वाक्यइंडिगो की फ्लाइट का भी सामने आया है जहां एक स्वीडिश नागरिक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद उसका  सिर विमान के टॉयलेट में ही फंस गया।

दरअसल इंडिगो की फ्लाइट गोवा से हैदराबाद के रास्ते दिल्ली जा रही थी। इस दौरान स्वीडिश नागरिक वेटरस्टेड सेगर ने हंगामा करना शुरू कर दिया। क्रू मेंबर्स तब हैरान रह गए जब उन्होंने यात्री के सिर को टॉयलेट में फंसा देखा। चालक दल के सदस्यों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की मदद से सिर टॉयलेट से बाहर निकाला और सेगर को मेंटल अस्पताल भेजा गया।

एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि स्वीडिश नागरिक सेगर की जांच में ड्रग्स लेने की बात साबित हुई है। साथ ही उसकी दिमागी हालत भी सामान्य नहीं है, जिसे देखते हुए आरोपी को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसने वहां से भी भागने की कोशिश की जिसे डाक्टरों ने काबू कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button