ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

KBC 11: कर्मवीर स्पेशल में अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अपनी ज़िंदगी से जुड़ा सबसे दर्दनाक किस्सा, हड्डियों का ढांचा…

सोनी टीवी का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन हर रोज नए- नए लोगों के साथ मिलकर शो को आगे बढ़ाते जा रहे है। शो के दौरान अमिताभ सवालों के अलावा अपनी जिंदगी का किस्सा सुनाकर शो को और रोचक बना देते हैं। बता दें कि, शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें पैरा एथलीट दीपा मलिक और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी शामिल हुईं।

शो में दीपा मलिक ने बताया कि छाती से नीचे का उनका पूरा हिस्सा पैरेलाइज है इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने स्विमिंग और शॉटपुट में हाथ आजमाया। वहीं मानसी जोशी ने साल 2011 में एक सड़क दुर्घटना में अपना बायां पैर खो दिया था। कई मुश्किलों के बाजवूद दोनों ही खिलाड़ियों ने कई टूर्नामेंट्स मेें देश का नाम रौशन किया।

दोनों खिलाड़ियों की कहानी को सुन अमिताभ ने अपना भी एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार दिवाली में उनका हाथ पटाखे से बुरी तरह घायल हो गया था। अमिताभ ने कहा कि ‘हादसे में मेरे सभी नाखून चले गए थे। कलाई तक केवल हड्डियों का ढांचा बचा था। मैं रोज अस्पताल जाता था। डॉक्टर मेरे हाथ की जली हुई खाल को काटता था।’

अमिताभ ने आगे बताया कि ‘करीब एक महीने के इलाज के बाद उनका हाथ थोड़ा एक्टिव हुआ। धीरे-धीरे घाव भरा और पूरा हाथ ठीक हो गया। हमें अपने शरीर की हमेशा इज्जत करनी चाहिए।’ अमिताभ का ये किस्सा सुन वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शो में दीपा और मानसी 25 लाख जीतने में कामयाब रहीं। तभी हूटर बजने की वजह से खेल को समाप्त करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button