ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

IND vs SA, 2nd Test Day 4 : फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरूआत

पुणे : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन दिया है। पहली पारी की तरह दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत फिर खराब रही। उसने दो विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 601 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 275 रनों पर समेट दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को 326 रनों की बढ़त मिली है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने सर्वाधिक 72 रन बनाए।

उनके अलावा कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 64, वॉर्नोन फिलेंडर ने नाबाद 44 , थ्यूनिस डी ब्यून ने 30 और क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। अश्विन से पहले अनिल कुंबले 84, जवागल श्रीनाथ 64 और हरभजन सिंह 60 विकेट हासिल कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button