ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
खेल

रामोस सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बने, कहा- मैं खुश नहीं हूं

ओस्लो : डिफेंडर सजिर्यो रामोस आउटफील्ड पोजिशन में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बन गए हैं। रामोस ने शनिवार रात 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स में नॉव्रे के खिलाफ मैदान पर उतरकर यह रिकॉर्ड बनाया। बीबीसी ने रामोस के हवाले से बताया, ‘‘यह रिकॉर्ड मेरी प्राथमिकता नहीं है। मुझे खुशी होती अगर मेरे 168वें मैच में स्पेन मुकाबला जीत जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, इतने वर्षों बाद यह रिकॉर्ड एक अच्छा इनाम है और मुझे इस पर गर्व है।’’ रामोस ने कहा, ‘‘मैं जब भी यह शर्ट पहनता हूं भावुक हो उठता हूं।

यह चीज नहीं बदलेगी और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में भी मैं इसे जारी रख पाऊंगा।’’ स्पेन ने नॉव्रे के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मैच के साथ ही वह स्पेन के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने गोलकीपर इकर कैसियास के रिकॉर्ड को तोड़ा। मंगलवार को स्वीडन के खिलाफ अगर स्पेन ड्रॉ भी कर लेता है तो वो अगले साल होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button