ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

धुएं ने खराब की दिल्ली की हवा, अभी और बिगड़ सकते हैं हालात

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता रविवार को लगातार चौथे दिन भी खराब रही। आज भी हवा में प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ बना हुआ है। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 तक पहुंच गया। जबकि शनिवार को यह 222 तक दर्ज किया गया था, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति पिछले कुछ सालों के मुकाबले इन दिनों बेहतर है।

अक्तूबर के तीसरे हफ्ते और खराब होगी हवा
केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, दिल्ली का प्रदूषण स्तर अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चला जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले दो-तीन हफ्तों में ज़बर्दस्त रूप से बिगड़ने की आशंका नहीं है, क्योंकि हवा की गति इतनी तेज नहीं है कि हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के धुएं को दिल्ली ले आए।

सफर ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में इस समय की तुलना में इस साल एक्यूआई काफी बेहतर है। इसका कारण आंशिक रूप से दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में अपेक्षाकृत गर्म तापमान के साथ पर्याप्त नमी है। गुरुवार को पहली बार खराब श्रेणी में चली गई थी।” सफर के मुताबिक, ‘‘पिछले साल, 7 अक्तूबर को शहर की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई थी। 15 अक्तूबर से दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए कड़े उपाय अमल में आएंगे। यह ‘ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान’ का हिस्सा है जो 2017 में पहली बार दिल्ली-एनसीआर में लागू किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button