ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

राजस्‍थान में भूकंप के तगड़े झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, 4.5 मापी गई तीव्रता

जयपुर। राजस्‍थान के बीकानेर और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को सुबह 10:36 बजे भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप की तिव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.5 मापी गई। झटके का एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जाता है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

ANI

@ANI

Rajasthan: An earthquake with a magnitude of 4.5 on the Richter Scale hit Bikaner today at 10:36 am.

58 people are talking about this

पिछले महीने गुलाम कश्मीर (POK) में विनाशकारी भूकंप ने दस्‍तक दी थी जिसमें 38 लोगों की जान चली गई, जबकि 452 लोग घायल हो गए थे। 5.8 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र मीरपुर शहर के समीप सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके 8-10 सेकंड तक इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर के प्रमुख शहरों समेत पूरे पाकिस्तान में महसूस किए गए थे। यही नहीं नई दिल्ली समेत भारत के उत्तरी हिस्सों में भी इसके झटकों को महसूस किया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने ही इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं करीब 25 हजार लोगों को अपने घर-बार छोड़ने पड़े थे। भूकंप इतना तगड़ा था कि इमारतें धराशाही हो गईं और दहशतजदां लोग सड़कों पर उतर आए थे। एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद हुई भूस्खलन की घटनाओं में भी कई लोगों की मौत हो गई थी।

क्‍यों आ रहे हैं इतने भूकंप, नासा वैज्ञानिकों ने खोला राज

अभी हाल ही में नासा के वैज्ञानिकों ने भूकंपों के आने के कारणों की एक अनोखी वजह के बारे में बताया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती अपनी धुरी पर 1,670 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रही है। अध्‍ययन के मुताबिक, धरती के अपनी धुरी पर घूमने की रफ्तार धीमी हो रही है। यही कारण है कि धरती से चंद्रमा धीरे धीरे दूर होता जा रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह घटना बड़े भूकंपों की वजह बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button