ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

परिवार के साथ बदरी-केदार के दर्शन करने पहुंचे अनिल अंबानी, अलग अंदाज में आए नजर

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी शरद पूर्णिमा के दिन बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी टीना अंबानी और पुत्र अंशुल अंबानी ने भी आशीर्वाद लिया। अंबानी परिवार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अनिल अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में अंबानी माथे पर त्रिपुण्ड और गले में रुद्राक्ष पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम में बाबा का रुद्राभिषेक किया। बाबा केदार के दर्शन कर करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की करने के बाद वह बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।

बदरीनाथ पहुंचे अंबानी परिवार ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहां 45 मिनट बिताने के बाद वह वापस लौट गए। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि अनिल अंबानी प्रत्येक वर्ष पूजा के लिए चंदन मुहैया कराते हैं। उन्हें इस दौरान प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button