ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प...
देश

BSNL के 1.76 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी

नई दिल्लीः सैलरी संकट से बुरी तरह जूझ रहे बीएसएनएल कर्मचारियों यानि 1.76 लाख लोगों के घर इस साल दीवाली पर खुशियां रोशन होने की पूरी उम्मीद है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के कर्मचारियों को सितंबर महीने की सैलरी दिवाली से पहले मिल जाएगी। खबरों के मुताबिक, BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर पीके पुरवर का कहना है कि दिवाली से पहले कंपनी अपने संसाधनों के जरिए कर्मचारियों को वेतन देगी।

कंपनी को हुआ करोड़ों का घाटा
जानकारी के मुताबिक सर्विसेज के जरिए हर महीने कंपनी को 1,600 करोड़ की आमदनी होती है। वहीं, सैलरी का खर्च 850 करोड़ रुपए है। लेकिन कंपनी का ऑपरेशनल खर्च काफी ज्यादा है।  BSNL को वित्‍त वर्ष 2019 में 13,804 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। पुरवर ने कहा कि 4जी स्‍पेक्‍ट्रम का मिलना और वोलंटरी रिटायरमेंट स्‍कीम (VRS) से कर्मचारियों की संख्‍या में कमी से आर्थिक चिंताएं थोड़ी कम होंगी, लेकिन भले ही ही ये सरकार की तरजीही सूची में हों, इसमें वक्‍त लगेगा।

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
बता दें कि त्योहारी मौसम में वेतन न मिलने से परेशान बीएसएनएल और एमटीएनएल के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक ओर तनख्वाह न मिलने से तो दूसरी ओर कर्ज से दबे सर्वजनिक क्षेत्र के इन दोनों उपक्रमों को बंद करने की आशंका के चलते कर्मचारी परेशान हैं। मटीएनएल कर्मियों ने 16 अक्तूबर यानी बुधवार को इंडिया गेट से प्रधानमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकालने का नोटिस दिया था। वहीं, बीएसएनएल कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर 18 अक्तूबर यानी शुक्रवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर जाने का एलान किया है। एमटीएनएल कर्मियों को पिछले दो महीने (अगस्त और सितंबर) से वेतन नहीं मिला है। वहीं, बीएसएनएल कर्मियों को पिछले महीने वेतन नहीं मिल पाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button