ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

दमघोंटू होने लगी दिल्ली की हवा, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची एयर क्वालिटी

नई दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में गुरुवार सुबह भी विषैली धुंध छाई और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। वहीं 15 अक्तूबर से 15 नवंबर का समय बहुत अहम माना जाता है जब पंजाब और आसपास के राज्यों में पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं सामने आती हैं। यह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता पिछले 7-8 महीने से अच्छी या मध्यम स्थिति में थी, लेकिन अब प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। वहीं केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक दिल्ली में अभी हवा की गुणवत्ता और खराब होगी क्योंकि दिवाली पर पटाखे चलाए जाने के बाद उठने वाला धुआं भी आबोहवा खराब करेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जलाई जा रही पराली के कारण दिल्ली लगातार खराब स्तर पर आ रही है।

बिगड़ती हवा पर केन्द्र ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
पिछले एक सप्ताह से हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट के मद्देनजर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज पांचों संबद्ध राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई है। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में वायु प्रदूषण रोकने के लिए राज्य सरकारों के स्तर पर अब तक किए गएउपायों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पर्यावरण मंत्रियों और अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिव (पर्यावरण) को बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button