ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

अरुण जेटली ने PM मोदी को लिखा खत- मेरी सेहत खराब, सरकार में न बनाएं मंत्री

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार में कोई भी मंत्री पद लेने से इंकार कर दिया है। जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर अनुरोध किया है कि उन्हें नई सरकार में कोई भी जिम्मेदारी न दी जाए। जेटली ने लिखा कि मैं आपसे (नरेंद्र मोदी) औपचारिक रूप से अनुरोध करने के लिए खत लिख रहा हूं कि मुझे अपने लिए, मेरे इलाज और मेरी सेहत के लिए उचित समय की अनुमति दी जानी चाहिए, और इसलिए मैं नई सरकार में किसी भी जिम्मेदारी का हिस्सा नहीं बनना चाहता।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को नरेंद्र मोदी दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ऐसे में जेटली के कैबिनेट में शामिल होने की सारी संभावनाएं खत्म हो गई हैं। बता दें कि जेटली गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं और इलाज के सिलसिले में उन्हें अमेरिका भी जाना पड़ा है। मोदी सरकार की दूसरी बार सत्ता में वापिसी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि जेटली के गिरते स्वास्थ्य के कारणों से उन्हें वित्त मंत्रालय की जगह कोई ऐसा मंत्रालय दिया जा सकता है, जहां उन्हें कुछ आराम रहे लेकिन अब उन्होंने खुद ही कोई भी मंत्रालय लेने से इंकार कर दिया है।

बता दें कि मोदी सरकार ने फरवरी में अपना अंतरिम बजट पेश किया था। उस दौरान अरुण जेटली की जगह पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। इलाज के लिए जेटली के अमेरिका जाने के बाद पीयूष गोयल ने ही वित्त मंत्रालय संभाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button