ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

नक्शा फाड़ने को लेकर मुस्लिम पक्ष के वकील पर कार्यवाई की मांग

नई दिल्लीः अयोध्या मामले के एक हिन्दू पक्षकार ‘अखिल भारतीय हिन्दू महासभा’ ने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन द्वारा उच्चतम न्यायालय में नक्शा फाड़े जाने की शिकायत भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) से की है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बीसीआई को प्रेषित पत्र में महासभा ने धवन द्वारा अदालत कक्ष में नक्शा फाड़ने की शिकायत की है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी के हस्ताक्षर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि बार काउंसिल धवन के खिलाफ मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे। बार काउंसिल में यह पत्र आज प्राप्त हुआ है। पत्र में कहा गया है कि धवन के इस कृत्य से ‘सुप्रीम कोर्ट बार’ का अपमान हुआ है।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत में बुधवार को जब हिंदू महासभा के वकील विकास कुमार सिंह ने किशोर कुणाल की लिखित किताब ‘अयोध्या रिविजिटेड’ रिकॉर्ड में लाना चाहा तथा एक नक्शा भी पेश किया था, जिस पर धवन भड़क गए थे और नक्शे को फाड़ दिया था। हालांकि, बाद में जब इस मामले में अदालत कक्ष में चर्चा हुई तो धवन ने कहा कि उन्होंने नक्शा मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के कहने पर फाड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button