ब्रेकिंग
JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी...
देश

सौरभ गांगुली के राजनीति में आने की अटकलें, ममता बनर्जी बोलीं- हम लगातार संपर्क में

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के नए अध्यक्ष बनने जाने पर कहा कि यह बंगाल के लिए विशेष दिन है। साथ ही उन्होंने कहा कि सौरभ गांगुली बंगाल का ‘अपना लड़का’ है। दरअसल ममता का बयान ऐसे समय में आया है जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि सौरभ अब राजनीति में भी कदम रख सकते हैं। हाल ही में सौरभ गांगुली ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी जिसके बाद से ऐसी अफवाहें उड़ी रही हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि सौरभ हमारा अपना लड़का है और हम दोनों एक-दूसरे से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हमने कल भी एक-दूसरे को मेसेज किया था। दुर्गा पूजा से पहले सौरभ मुझसे मिलने आए थे। मैं आगे भी उनसे बात करूंगी। वहीं शाह से मुलाकात पर सौरभ गांगुली ने कहा था कि वह पहली बार उनसे मिले हैं। सौरभ ने कहा था कि मैंने शाह से बीसीसीआई के अध्‍यक्ष के रूप में मेरी दावेदारी को प्रभावित करने के लिए कुछ नहीं कहा और न ही उन्‍होंने मुझसे अध्‍यक्ष चुने जाने पर इसके बदले में कुछ करने को कहा है। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button