ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

हरियाणा के चुनावी दंगल में आज मोर्चा संभालेंगे पीएम मोदी और सोनिया गांधी

नई दिल्‍ली। नई दिल्‍ली, एएनआइ। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झौंक रही है। भाजपा जहां हरियाणा में रिकॉर्ड जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से आगे बढ़ रही है। हरियाणा के चुनावी दंगल में आज भाजपा और कांग्रेस के दिग्‍गज नजर आएंगे। पीएम मोदी आज हरियाणा में दो रैली करेंगे। दूसरी ओर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी आज हरियाणा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

अगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी की यह पहली सभा है। कांग्रेस के लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव क्‍या मायने रखता है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। सोनिया आज महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करेंगी, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राहुल गांधी के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने के बाद सोनिया गांधी की जिम्‍मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में पार्टी को विधानसभा चुनावों में जीत दिलाकर नई ऊर्जा का संचार करने की जिम्‍मेदारी भी कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष पर है।

वहीं, पीएम मोदी आज हरियाणा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी गोहाना और हिसार में चुनावी सभा करेंगे। यह पहली बार नहीं है कि उनकी हरियाणा में दो-दो रैलियां एक ही दिन हों। इससे पहले भी वह लगातार हरियाणा में दो-दो रैलियां कर चुके हैं। हरियाणा में पीएम मोदी की दो-दो रैलियां यह दर्शाती हैं कि भाजपा इस राज्‍य में विधानसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है। हालांकि, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यह दावा कर रहे हैं कि वह पहले से भी ज्‍यादा सीटें जीत कर रिकॉर्ड बनाएंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्‍ट्र में 21 अक्‍टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मतगणना 24 अक्‍टूबर को होगी और साफ हो जाएगा कि हरियाणा और महाराष्‍ट्र में किसकी सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button