ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

Praful Patel in ED: प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की पेशी आज

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल आज यानी शुक्रवार को डी-कंपनी के सदस्य इकबाल मिर्ची के साथ कथित संदिग्ध भूमि सौदों के केस में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे। प्रफुल्‍ल पटेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने द्वारा 18 अक्टूबर को तलब किया गया था। हाल ही में इसे लेकर समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए कांग्रेस ने ED पर हमला बोला था। पटेल को समन करने के समय पर सवाल उठाते हुए, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है क्योंकि चुनाव नजदीक हैं।

शर्मा ने कहा, ‘चुनाव आस-पास हैं, इसलिए ईडी ने प्रफुल्ल पटेल को तलब किया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। कानून अपना पाठ्यक्रम लेगा और देश को संविधान में निहित कानूनों के अनुसार चलना चाहिए।’

प्रफुल्ल पटेल की पेशी से पहले ही ईडी के अधिकारी इस मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रहे हैं। जांच के पीछे यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं विदेशी खातों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और वर्ली के सीजे हाउस बिल्डिंग को खरीदने के लिए तो नहीं किया गया। बता दें कि अगस्त 2013 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी इकबाल मिर्ची की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मिर्ची, अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम के साथ उन सीरियल ब्लास्ट मामले के आरोपियों में भी शामिल था

जानकारी के मुताबिक, ED के दस्तावेजों यह बताते है कि पटेल और उनकी पत्नी वर्षा द्वारा चलाई जाने वाली कंपनी मिलेनियम डेवलपर्स ने अंडरवर्लड डॉन और वांछित भगोड़े दाऊद इब्राहिम के सहयोगी इकबाल मिर्ची के स्वामित्व वाले एक भूखंड पर 15 मंजिला इमारत का निर्माण किया, जो एक अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट चलाता है, जिसके मुंबई और दुबई में गहरे संबंध हैं। वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने अंडरवर्ल्ड गिरोह के साथ किसी भी संबंध से इनकार किया है, लेकिन भाजपा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को लेकर उन पर हमला करना नहीं भूल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button