ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

हरियाणा में PM मोदी ने भरी हुंकार, बोले-धारा 370 को लेकर कांग्रेस के पेट का दर्द हो गया है लाइलाज

सोनीेपत/ हिसार: हरियाणा के गोहाना में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया।  प्रधानमंत्री मोदी ने इस जनसभा में कहा कि लोकसभा चुनाव में मैं आपका आशीर्वाद लेने नहीं आ पाया था, लेकिन बीजेपी को पूरी सीटें दीं. जिनको भ्रम था कि वो पूरे क्षेत्र के मालिक हैं, उनका भ्रम जनता ने तोड़ दिया।

गोहाना रैली में पीएम मोदी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जीने वालों के लिए हरियाणा की जनता ने बहुत बड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा चाहे कुश्ती का हो या फिर सीमा पर खड़े होने का हो, हरियाणा का नौजवान हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि क्या देशहित में हमें फैसला नहीं लेना चाहिए, हरियाणा की भावना को कांग्रेस और उसके दल समझ नहीं पा रहे हैं।

370 का मुद्दे से कांग्रेस के पेट में होता है दर्द
पीएम मोदी ने कहा कि जबसे हमने ये फैसला लिया है, तभी से कांग्रेस और उसके साथियों के पेट में दर्द हो रहा है और कोई दवा काम नहीं कर रही है। कांग्रेस के पेट में दर्द उसकी लाइलाज बीमारी बन गया है, हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होती है, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट का नाम लेते ही कांग्रेस छटपटाने लगती है. देश को पता है कि कांग्रेस को दर्द क्यों होता है, कांग्रेस के नेताओं के बयान पाकिस्तान के काम आ रहे हैं।

कांग्रेस जितना झूठ फैलाना चाहती है फैला ले: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस जितना झूठ फैलाना चाहती है फैला ले, लेकिन जबतक जनता उनके साथ है कुछ नहीं हो सकता है। मोदी को भला-बुरा कहो, लेकिन मां भारती को कुछ मत कहो। पीएम मोदी ने कहा कि जो आर्टिकल 370 के सबसे मुखर हैं, वही हरियाणा को संभालने आ रहे हैं। मोदी ने कहा कि 2014 से पहले किसान और खिलाड़ियों के लिए कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया, पहले सिर्फ घोटालों की खबरें आती थीं लेकिन अब हमारी सरकार खिलाड़ियों और किसानों के लिए बड़े कदम उठा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button