ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!
विदेश

भारत के राजदूत ने अमेरिकी छात्रों से कहा: भारत में आकर पढि़ए

वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा है कि भारत पिछले पांच साल से वृहद (मैक्रो)आर्थिक स्थिरता के बेहतरीन चरण में है और वह इस साल के अंत तक विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। 71वें च्एन्युअल कांफ्रेंस एंड एक्पो ऑफ एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल एजुकेट्र्स में श्रृंगला ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एक वैधानिक संगठन है जिसे विश्वविद्यालयी शिक्षा के मानकों का समन्वय, निर्धारण और रख रखाव के लिए स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी अपनी वेबसाइट पर भारत के फर्जी शिक्षा संस्थानों की सूची भी देता है ताकि छात्रों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं हो।

श्रृंगला ने मंगलवार को कहा, आपको उत्कृष्ट गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी क्योंकि हमारे पास ठोस रैंकिंग/मान्यता प्रणाली है। उन्होंने कहा, च्च्भारत में पढऩे के अन्य लाभ देखें, आप सबसे तेजी से विकास कर रही बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था का हिस्सा होंगे। भारत में लघुकाल या दीर्घकाल के लिए पढऩे पर आपको सरकारी प्रणालियों, संस्कृति और बाजारों को निकटता से समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारत के बारे में समझ विकसित होगी जो कारोबार, सरकार और गैर लाभकारी क्षेत्र में उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले पांच साल में वृहद आर्थिक स्थिरता का सर्वश्रेष्ठ चरण देखा है। उन्होंने कहा, 2013-14 में विश्व की11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बाद हम इस साल के अंत तक विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत क्रय शक्ति समता के मामले में चीन और अमेरिका के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button