ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

राजनाथ बोले- राफेल पर ओम नहीं तो क्या राहुल गांधी का नाम लिखना चाहिए

झज्जर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सपना देखा था कि जम्मू-कश्मीर में भी वही झंडा होना चाहिए जो देश मेंं है। जब भाजपा को संसद में बहुमत मिला तो चुटकी बजाकर 370 को समाप्त कर दिया। लोगों ने कहा कि बवाल मचेगा, लेकिन नहींं हुआ। वहां पाकिस्तान की शह पर होने वाला किसी तरह का मानवाधिकार का उल्लंघन नहींं हो रहा।

राजनाथ सिंह यहां चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगोंं ने हमेशा देश को हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगो को बांटा। राजनीति देश मेंं सरकार बनाने के नाम पर होनी चाहिए, देश बांटने के नाम पर नहींं। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जनता के बीच खड़े होकर प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैंं। 2014 के बाद 2019 में हरियाणा में रिकार्ड जीत दिलाई। कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि राफेल विमान हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स में रखा जाएगा। राफेल पर ओम लिखने के मामले पर राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहिए क्या आपका नाम लिखना चाहिए। हर समुदाय में ओम के नाम से ही शुरुआत होती है। दशहरेे के दिन मैं हथियार की पूजा करता हूं, तो उससे बड़ा शस्त्र क्या होगा, इसीलिए मैंने अपने देश के हथियार की पूजा की। उन्होंने कहा कि अगर राफेल होता तो बालाकोट नहींं जाना पड़ता, यही भारत की धरती से ही काम हो जाता।

तेजस में उड़ान पर राजनाथ ने कहा कि सिंगल इंजन होने की वजह मुझे उड़ने से मना कर दिया गया था, लेकिन मैंने कहा कि जब हमारा कैप्टन बैठेगा तो रक्षा मंत्री भी बैठेगा। सुपरसोनिक स्पीड से प्लेन को उड़ाया था। यह एक घंटे में 1800 किलोमीटर की गति से दौड़ सकता है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इसी स्पीड से नीचे आ रहे हैंं। कभी हमने किसी देश पर न तो आक्रमण किया और न ही ऐसी नीयत रखी। हमने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मनोहर लाल ने शासक नहींं सरकार के रूप में काम किया है। राजनाथ सिंह ने कहा, ”मैं यूपी का मुख्यमंत्री रहा, केंद्रीय कृषि मंत्री रहा। उस दौरान जो कार्य मैं नहींं कर पाया वह आपके सीएम यानी मनोहर लाल ने कर दिया।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज़ादी के 70 वर्ष गुजर जाने के बाद भी हजारों गांवों में बिजली नहीं थी। छह माह में ही गांवों में बिजली पहुंचा दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। एक लाख करोड़ रुपये की राशि इस पर खर्च की जा रही है। आज़ाद भारत के इतिहास में जल शक्ति मिशन के अंतर्गत हर स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैंं। अब न किसी क्षेत्र में बाढ़ आएगी और न ही किसी क्षेत्र में सूखे की दिक्कत आएगी। इसके लिए साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई गई है।

राजनाथ सिंह ने लोगों से पूछा कि जितना पैसा दिल्ली के बैंक से निकलता है वो आपके पास पहुंच रहा है। आगामी एक वर्ष में 2 करोड़ और मकान बनने जा रहे हैंं। 2022 तक एक भी घर ऐसा नहींं बचेगा जिसके सिर पर छत नहींं होगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि नीतियों में विवाद हो सकता है, लेकिन मनोहर लाल की नीयत पर कोई सवाल  नहीं उठा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button