ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव:वोटिंग जारी, भागवत ने नागपुर से डाला वोट व बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य की विधानसभा की 288 सीटों के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । यहां पहली बार वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल(वीवीपैट) मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है। पुलिंग बूथ पर सुबह-सुबह ही लंबी कतारें देकी गईं। मुंबई में कई स्टार्स ने सुबह लाइन में लगकर वोट डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने सुबह-सुबह मतदान किया।

मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया, वोट करने के बाद उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। वहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शुभा खोटे ने अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 3239 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 150 महिला उम्मीदवार भी राजनीतिक किस्मत आजमा रही हैं। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के महागठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन के बीच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button