ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

रोहित शर्मा का एक और धमाका, इस मामले में डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

रांची : भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में दिग्गज आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को 255 गेंदों पर 212 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 28 चौके और चार छक्के लगाए। रोहित ने 249 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक लगाने वाले रोहित की घरेलू मैदान पर 10 या उससे ज्यादा की पारियों में अब टेस्ट औसत 99.84 हो गई है।

वहीं, ब्रैडमैन की घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में औसत 98.22 थी। रोहित घर में अब 18 पारियों में 1298 रन बना चुके हैं, जिसमें छह शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। रोहित टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button