ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
मनोरंजन

Motion Poster: सलमान के बाद सोनाक्षी का दबंग अंदाज आया सामने, ‘रज्जो पांडे’ के लुक ने जीता सबका दिल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग-3 के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के कई पोस्टर भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। जी हां, इसके कई प्रोमो वीडियो और पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। वहीं अब फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा यानी ‘रज्जो पांडे’ का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। इस मोशन पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा भी चुलबुल पांडे की तरह ही ‘दबंग’ अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में रज्जो पांडे यानी की मिसेस चुलबुल पांडे साड़ी के साथ चश्मा पहने हुए दबंग अंदाज में बाइक को पकड़े नजर आ रही हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी डेब्यू करने जा रही हैं। सई फिल्म में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाई देंगी। महेश मांजरेकर और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं और सई महेश की दूसरी बीवी मेधा मंजरेकर की बेटी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, ‘दबंग 3’ 20 दिसंबर को हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस पोस्टर के साथ यह भी बताया गया कि, फिल्म का ट्रेलर 2 दिन में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button