ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

कांग्रेस विधायक की पत्नी का विवादित बयान- किस्मत रेप की तरह, इसे एन्जॉय कीजिए

तिरुवनंतपुरमः केरल में कांग्रेस सांसद हिबी ईड की पत्नी फेसबुक पर एक बेतुका बयान दिया है। सांसद हिबी ईडन की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन ने मंगलवार को एक पोस्ट में किस्मत की तुलना रेप से की है। उन्होंने लिखा- ‘किस्मत रेप जैसी होती है, अगर आप इसे रोक नहीं सकते, तो इसे एन्जॉय कीजिए।’ हालांकि, सोशल मीडिया पर बवाल होने के बाद उन्होंने कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट से हटा दिया। कांग्रेस सांसद की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन के फेसबुक पोस्ट का कैप्शन था- ‘भाग्य बलात्कार की तरह है, अगर आप इसका विरोध नहीं कर सकते, तो इसका आनंद उठाने की कोशिश कीजिये’।

उन्होंने इस पोस्ट के साथ दो छोटे वीडियो क्लिप भी शेयर किए थे, जो उनके घर में बारिश का पानी घुसने के बाद उनके बच्चे को वहां से निकालने को लेकर थे। एक वीडियो में वह खुद सिज्लर का आनंद उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। सोमवार को हुई भारी बारिश में कोच्ची में बाढ़ की सी स्थिति आ गई थी और पूरे शहर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। बता दें कि हिबी ईडन विधायक के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस के टिकट पर एर्नाकुलम लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। यह क्षेत्र केरल में कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button