ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, इस कारण पहले मैच से बाहर हुए स्टेन

दक्षिण अफ्रीका को विश्वकप में अपना अभियान शुरु करने से पहले ही मंगलवार को गहरा झटका लग गया जब उसके तेज गेंदबाज डेल स्टेन इंग्लैंड के खिलाफ विश्वकप में टीम के पहले मुकाबले से चोट के कारण बाहर हो गए। स्टेन ना केवल पहले मुकाबले से बाहर हुए हैं बल्कि टीम के कोच ओटिस गिब्सन के अनुसार वह दूसरे मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

उनके भारत के खिलाफ 5 जून को होने वाले तीसरे मैच में भी खेलने की संभावना कम नजर आती है। दक्षिण अफ्रीका को अपना पहला मुकाबला गुरुवार को ओवल मैदान में मेजबान इंग्लैंड से खेलना है जो टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भी है। तेज गेंदबाज स्टेन अपने कंधे की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं जिसके चलते उन्हें आईपीएल 12 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का साथ बीच में ही छोड़ना पड़ा था। उन्होंने मंगलवार को टीम के साथ अभ्यास जरुर किया लेकिन उन्होंने छोटे रनअप से गेंदबाजी की और उनकी गेंदों में कोई गति नहीं थी। वह अभ्यास सत्र से जल्द ही चले गए लेकिन बाद में बल्लेबाजी करने आए

गिब्सन ने कहा, ‘स्टेन अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। छह सप्ताह के इस टूर्नामेंट में हम उन्हें उतारने की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। हम उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए पूरा समय देंगे। हम उम्मीद करते हैं कि वह भारत के खिलाफ मुकाबले तक फिट हो जाएंगे लेकिन अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है।’ स्टेन ने इंग्लैंड में अबतक किसी मैच में गेंदबाजी नहीं की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रद्द हुए अभ्यास मैच में वह 15 में शामिल थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की थी। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में वह लाइन अप में भी शामिल नहीं थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button